Categories: बलिया

बलिया- सुरहाताल को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने की DM की तारीफ, बोले- पर्यावरण बचाना हमारी जिम्मेदारी

बलिया के सुरहाताल में पक्षी महोत्सव आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के तीसरे दिन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया कि प्रशासन ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया और सुरहा ताल को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सांसद ने की कलेक्टर की तारीफ- सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिलाधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि कलेक्टर ने अपनी कोशिश से कार्यक्रम कराया इसके लिए कहीं से भी बाहर से फंड की व्यवस्था नहीं की। साथ ही बताया कि इस ताल को विकसित करने के लिए उन्होंने संसद में भी बात उठाई थी। सुरहा ताल को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से भी आग्रह करेंगे।

जल, जमीन, जलाशय बचाना जिम्मेदारी- सांसद ने कहा कि हमें अपनी परंपराओं को मरने नहीं देना चाहिए सुरहा ताल एक परंपरा है और हमें इसे बचाना है। जल, जमीन और जलाशय को बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है क्योंकि यह हमारे पर्यावरण से जुड़ा हुआ है। सुरहा ताल केवल एक ताल नहीं, यह ताल कई ऐतिहासिक, आध्यात्मिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं से जुड़ा हुआ है।

PM से की सुरहाताल की बात- सांसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने भी सुरहा ताल का जिक्र किया था। सुरहा ताल केवल घूमने की जगह तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसको रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने ददरी मेले का जिक्र करते हुए कहा कि कभी यह मेला ना होकर एक यज्ञ स्थान था जहां पर महर्षि ददरी यज्ञ करते थे। धीरे-धीरे यह यज्ञ स्थान अर्थव्यवस्था का केंद्र बन गया और मेले के रूप में विकसित हुआ । आज यह मेला लोगों की आर्थिक आय का साधन बना हुआ है।

सुरहाताल भी कभी मात्र जल स्थल के रूप में जाना जाता था लेकिन आज यह आर्थिक आय का साधन बनेगा और मछुआरा समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगा। पक्षी महोत्सव पर्यावरण की शुद्धता के लिए अति आवश्यक है। आज के दिन में जो मौसम परिवर्तन हो रहे हैं वह पर्यावरण के दूषित होने की प्रमुख वजह है पक्षियों के संरक्षण से न केवल परोपकार करेंगे बल्कि पर्यावरण को भी बचाएंगे क्योंकि पक्षी और पर्यावरण एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago