राहुल राज नहीं होंगे बलिया के नये कप्तान, लिस्ट बनाने में हुई चुक- डीजीपी

आईपीएस लिस्ट में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। आईपीएस राहुल राज को गृह जनपद बलिया  में एसपी बना दिया गया जबकि तबादला नीति के अनुसार किसी को भी गृह जनपद और उसके आसपास के जिलों में तैनाती नहीं दी जा सकती है। डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि राहुल राज की तैनाती गलत हो गई है। इसे निरस्त कर नया आदेश जारी किया जाएगा। वहीं, आईपीएस उमेश कुमार सिंह की तैनाती को लेकर वायरल हुई चिट्ठी के बारे में डीजीपी का कहना है कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। जो भी तैनातियां हुई हैं, वह मेरिट के आधार पर हुई हैं।

एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी जिलों में युवा और उर्जावान अफसरों की तैनाती की बात कह रहे हैं, इसके उलट यूपी सरकार जिलों में 55 पार प्रमोटी अफसरों पर भरोसा दिखा रही है। शनिवार को सरकार ने 22 जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए। इनमें 12 जिलों में प्रमोटी आईपीएस तैनात किए गए हैं। इनमें से नौ अफसरों की उम्र 55 और तीन की 50 पार है। वहीं, प्रदेश के 75 जिलों में 31 में प्रमोटी अफसर तैनात हैं। इनमें 15 की उम्र 57 वर्ष और 16 की उम्र 52 वर्ष से अधिक है।

पहले तैनात थे युवा कप्तान

जिन 12 जिलों में प्रमोटी अफसरों को कप्तान बनाकर भेजा गया है, उनमें सात जिलों में पहले युवा आईपीएस तैनात थे। सरकार को इन जिलों में इनकी कार्यप्रणाली पसंद नहीं आई और उनकी जगह अनुभवी और उम्रदराज अफसरों को कप्तान बनाकर भेजा गया है। प्रतापगढ़ भेजे गए संतोष कुमार और बिजनौर भेजे गए उमेश कुमार सिंह का एक साल बाद रिटायरमेंट है। इनके अलावा बदायूं भेजे गए अशोक कुमार, औरैया भेजे गए नागेश्वर सिंह, इटावा भेजे गए अशोक कुमार त्रिपाठी, बस्ती भेजे गए दिलीप कुमार, बाराबंकी भेजे गए वीपी श्रीवास्तव, कुशीनगर भेजे गए अशोक कुमार पाण्डेय और चित्रूकट भेजे गए मनोज कुमार झा की उम्र 55 पार है। गोण्डा के एसपी लल्लन सिंह, बलिया के एसपी राहुल राज और ललितपुर के एसपी डॉ. ओपी सिंह की उम्र 50 पार है।

‘प्रमोटी आईपीएस को छोटे जिले’

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का कहना है कि 2013 बैच के आईपीएस अफसर जिलों में तैनाती के लिए अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। इसलिए उन्हें इस बार तैनाती नहीं दी गई है। ज्यादातर बड़े और महत्वपूर्ण जिलों में डायरेक्ट अफसरों को तैनात किया गया है। ज्यादातर प्रमोटी आईपीएस को छोटे जिले दिए गए हैं। उधर, डीजीपी ने रविवार को वर्ष 2013, 2014 और 2015 बैच के आईपीएस अफसरों को फील्ड पोस्टिंग के गुर बताए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago