Categories: देश

पेश नहीं हो पाया मोदी सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव, विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा स्थगित

संसद का बजट सत्र पूरी तरह से हंगामेदार होता दिख रहा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए टीडीपी और वायएसआर कांग्रेस की ओर से नोटिस दिया गया, जिसके बाद अब सरकार ने इस पर चर्चा करने के लिए सहमति जता दी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा, ‘हम अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।’ वहीं कावेरी के मुद्दे को लेकर संसद में एआईएडीएमके के सांसदों द्वारा जमकर हंगामा किया गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही भी मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आपको बता दें कि टीडीपी और वायएसआर कांग्रेस के द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग की जा रही है। संसद सचिवालय ने सोमवार को जानकारी दी थी कि उन्हें अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित तीन नोटिस प्राप्त हुए थे। दो नोटिस टीडीपी की तरफ से तो एक नोटिस वायएसआर कांग्रेस की ओर से।

टीडीपी सांसद थोटा नरसिम्हन ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की जानकारी देते हुए कहा, ‘हम अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, इस मामले में विपक्षी दलों से बात की जा चुकी है, टीएमसी, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से बात हुई है।’ केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि वह अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘संसद में हमारे पास समर्थन है, इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार हैं।’ वहीं संसद के बाहर महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने सोमवार को टीडीपी के सांसदों द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी किया गया। कांग्रेस की सांसद रेणुका चौधरी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। कावेरी मुद्दे को लेकर संसद के सामने एआईएडीएमके सांसदों के द्वारा भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर एआईएडीएमके की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। शिवसेना ने कहा है कि वह ना तो सरकार के साथ हैं और ना ही विपक्ष के साथ। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ‘हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। हमें देखना होगा कि अविश्वास प्रस्ताव को स्पीकर की अनुमति मिलती है या नहीं। टीडीपी का अपना राज्य से जुड़ा अलग मुद्दा है और हम इसका स्वागत भी करते हैं, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पर हमने कोई फैसला नहीं किया है, इस बारे में उद्धव ठाकरे जी फैसला करेंगे।’

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago