Categories: देश

योगी को CM पद से हटाने की तैयारी, मनोज सिन्हा बन सकते हैं अगले सीएम!

लखनऊ – गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी में उथल पुथल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली बुलाया है।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में उत्तर प्रदेश के आगामी मुख्यमंत्री पर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के 160 विधायकों ने सीएम योगी से नाराज होकर अमित शाह को पत्र लिखा है।

सूत्रों की मानें तो मनोज सिन्हा उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री हो सकते है। मुख्यमंत्री पद के लिए चल रहे नामों में मनोज सिन्हा, दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या शामिल है।

गौरतलब है बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ा झटका लगा है। यूपी की दोनों लोकसभा सीट प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथऔर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की थी।

बताया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी के लिए यह हार 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए खतरे की घंटी है। इससे पहले दो लोकसभा सीट हारने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी की राजनैतिक छवि भी धूमिल हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago