मैं ढोंग नहीं कर सकता, हिंदू ही असली सेक्युलर- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के एक वर्ष पूरा होने की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दैनिक जागरण के संपादक मंडल से मुलाकात में योगी ने हर सवालों के जवाब सिलसिलेवार और खुशगवार अंदाज में दिए। वह विकास के साथ ही प्रदेश के हर वर्ग के लिए सरकार की योजना के साथ ही व्यक्तिगत हमले पर भी खूब बोले।

यह संयोग ही था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस दिन अपनी सरकार का एक साल पूरा किया, वह चैत्र प्रतिपदा नवसंवत्सर का पहला दिन भी था। उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं था कि हिंदू से अधिक सेक्युलर कोई नहीं और यह स्वीकारने में भी कोई हिचक नहीं थी कि आस्था के नाम पर वह आडंबर नहीं कर सकते।

-मैं विपक्ष की तरह ढोंग नहीं कर सकता। मैं मुख्यमंत्री हूं तो मेरी यह जिम्मेदारी है कि प्रदेश में हर त्योहार शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से कानून के दायरे में मनाया जाए। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो घर में माथे पर टीका लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और घर से बाहर निकलने पर टीका पोछकर सिर पर टोपी लगा लेते हैं। मैं हिंदू  हूं और गर्व से यह कहता हूं कि हिंदू उपासना पद्धति में मेरी आस्था है। यदि सेक्युलरिज्म का मतलब भारत की सांस्कृतिक विरासत को गाली देना है तो ऐसा सेक्युलरिज्म मुझे अस्वीकार है। मेरा यह भी मानना है कि हिंदू धर्म ही सेक्यूलरिज्म का पर्याय है। हिंदू ही असली सेक्युलर है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

13 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

5 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago