Categories: बलिया

आर.के. मिशन स्कूल बलिया में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती, बच्चों ने दी खास प्रस्तुति

बलिया के आर.के. मिशन स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं स्कूल स्टाफ ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

बच्चों ने गांधी जी का प्रिय भजन “वैष्णव जन ते कहिए पीर पराई जाने रे” प्रस्तुत किया ।सामूहिक गायन में कक्षा नवम की प्रगति राय,श्रेया राय ,मनीषा वर्मा, व कक्षा दशम की नंदिनी गुप्ता व दिव्यांशी ने भाग लिया। कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के छात्र गांधीजी के वेश में अपनी प्रस्तुति दी जिसमें तन्मय सिंह, ईशान गुप्ता, ताविश सिंह, शिवम गुप्ता, रुद्राक्ष ओझा ,आयुषी साहनी व अभिराज पाठक आदि रहे।

कार्यक्रम में हिंदी शिक्षक आशुतोष पांडेय ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। गांधी व शास्त्री जी के विचार व आदर्श अनुकरणीय है। लाला रत्नेश्वर (प्रधानाचार्य आर.के. मिशन स्कूल ,बलिया) ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया है। गांधी जी के महान योगदान को देखते हुए हीं उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया। शास्त्री जी की अदम्य साहस ने प्रधानमंत्रित्व काल में भारत की गरिमा बढ़ाई।

स्कूल प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि 2 अक्टूबर को भारत के 2 महान रत्न हमें गांधी व शास्त्री के रूप में मिले। गांधी जी के जीवन से हमें सदा सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है ।वही शास्त्री जी के जीवन से देश के लिए कुछ अनोखा प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है। शास्त्री जी ने किसान व जवान के महत्व को समझा व नारा दिया ” जय जवान ,जय किसान “।दोनों महान व्यक्तियों का जीवन आदर्श स्रोत व अनुकरणीय है। इस अवसर पर समस्त शिक्षक -शिक्षिका उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago