Categories: बलिया

बलिया में धूमधाम से मनाई गई महात्म गांधी-शास्त्री जयंती, कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। बलिया में भी गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वारोहण किया साथ ही गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र का अनावरण करते हुए दीप जलाकर व माल्यार्पण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें रामधुन के गायन के बाद दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार थे। गांधी जी हमेशा दूसरे की पीड़ा को समझने का प्रयास करते थे। जीवन के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज यह आकलन करने की आवश्यकता है कि उस कसौटी पर हम कितना खरे उतर रहे हैं। इस भावना से काम करें तो सबका जीवन सुखद बीतेगा।

जय जवान-जय किसान जैसे ऊर्जावान नारे के उद्घोषक शास्त्री जी की बात की जाए तो वह असली कर्मयोगियों में एक थे। उनका कद जितना छोटा था, व्यक्तित्व उतना ही बड़ा। जिलाधिकारी ने आवाह्न किया कि इन दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर हम चलने का प्रयास करें तो जीवन अवश्य सफल होगा। इस अवसर पर सीआरओ अनिल अग्निहोत्री, एडीएम राजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सेनानी रामविचार पांडेय व साहित्यकार शिवकुमार कौशिकेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago