बलिया: गांधी जयंती के अवसर पर उपभोक्ता जागरूकता अभियान के तहत विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके जैन के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्युत कर्मियों ने तमाम स्लोगन के साथ इसमें प्रतिभाग करते हुए लोगों से समय से बिल जमा करने और विद्युत चोरी रोकने में सहयोग की अपेक्षा की।
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों से यह अपील की गई है कि अवैध कनेक्शन का प्रयोग नहीं करें और समय से बिजली बिल जमा करें, ताकि विद्युत अनुरक्षण कर बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में 60 करोड़ की बिजली खर्च हो रही है, जबकि 15 करोड़ के आसपास की ही वसूली है।
कहा कि अगर शत प्रतिशत लोग समय से बिल जमा करें तो बलिया में भी 24 घंटे बिजली दी जा सकती है। जागरूकता रैली में अधिशासी अभियंता एके अग्रवाल, आरपी सिंह, आरके सिंह, नगर एसडीओ ऋषिकेश यादव, कार्यालय अधीक्षक दिनेश सिंह के अलावा सभी विद्युत कर्मी थे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…