बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र में गंगौली गांव के पास गंगा में 3 भाई डूब गए, हालांकि गांव की ही युवती ने बड़ी मशक्कत के बाद तैरते हुए दो को बचा लिया लेकिन एक मासूम गहरे पानी में डूब गया। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि गंगौली गांव के पास स्पर के नोज पर राजू सिंह की पत्नी रिंकू अपने तीन बेटों (अतुल -17, अमन -13 व सूरज -9) के साथ सुबह सात बजे नहाने बस्ती के सामने गंगा घाट पहुंची थी। बताया जाता है कि मां स्पर पर साथ लाये कपडे को धोने लगी और बेटे नहाने लगे।
इसी बीच एक भाई डूबने लगा। जिसके बचाने के चक्कर में तीनों भाई डूबने लगे। तभी शोर सुनकर वहां मौजूद 22 वर्षीय पूजा ने साहस दिखाते हुए नदी मे छलांग लगा दी। तैरते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अतुल व अमन को तो नदी से बाहर खींच लायी लेकिन 9 वर्षीय सूरज आंखो से ओझल हो गया। घटना स्थल हल्दी व बैरिया के बॉर्डर पर होने के कारण दोनों थानो के सिपाही मौके पर पहुंच गये हैं। डूबे हुए बच्चे की तलाश जारी है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…