Categories: बलिया

बलिया में डिप्टी सीएमओ ने सौंपा त्यागपत्र, सिटी मजिस्ट्रेट के अशोभनीय व्यवहार से दुखी थे

बलिया में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ प्रथम डॉ. सर्वेश गुप्ता ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार के अशोभनीय व्यवहार से दुखी होकर अपना त्यागपत्र सौंपा है। डॉक्टर गुप्ता का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा उन पर दबाव डाला जा रहा था। इस घटना को लेकर चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त है। घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती प्रकिया में अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। जिसकी जांच नगर मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। उनके द्वारा डिप्टी सीएमओ प्रथम से 10 बाबुओं और अन्य सम्बन्धित पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिसे डॉ. गुप्ता ने मानने से इंकार किया तो मजिस्ट्रेट ने उनसे इस्तीफा देने की बात कही।

इस बात से डॉक्टर गुप्ता इतने परेशान हुए कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के बाद उनकी हालत ठीक है। वह पहले से ही दिल के मरीज है और ये किडनी की बीमारी से 2018 से ग्रसित है। इनका लखनऊ से इलाज चल रहा है। इलाज के बाद जब ये स्वास्थ्य हुए तो सीएमओ बलिया से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago