एयरपोर्ट अथॉरिटी के आंकड़े- पूर्वांचलवासियों में तेजी से बढ़ रही ‘उड़ने’ की चाह, 24 फीसदी बढ़े यात्री

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़े  की माने तो पूर्वांचलवासियों में विमान यात्रा के प्रति जबरदस्त रुझान बढ़ा है।  आंकड़ों के मुताबिक, चार साल में विमान यात्रियों की संख्या 24 फीसदी बढ़ गई है।

वाराणसी के बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वित्तीय वर्ष 2017-2018 में रिकॉर्ड 20.60 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। जो पिछले चार वर्षों के मुकाबले लगभग ढाई गुना अधिक है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में 8.50 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ था।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी आने-जाने वाले घरेलू यात्रियों और विदेशी सैलानियों के अलावा पूर्वांचल के जिलों के आम यात्रियों की संख्या बढ़ी है। लोग जल्दी और आसान सफर के लिए हवाई यात्रा को तरजीह दे रहे हैं।

एयरपोर्ट अथारिटी के आंकड़े के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2016-17 में 1,04,837 अंतरराष्ट्रीय व 18,11,617 घरेलू यात्रियों का आवागमन हुआ। इसकी तुलना में वित्तीय वर्ष 2017-18 में यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक बढ़ी है।

20.60 लाख यात्रियों में विदेशी यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख रही। बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक अनिल राय ने कहा कि  पिछले चार साल में वाराणसी एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले विमान यात्रियों की संख्या 240.4 फीसदी बढ़ी है। ये आंकड़े बेहद उत्साहजनक हैं।

हवाईअड्डे पर अब लंबी लाइनों में खड़ा होकर चेक-इन का इंतजार नहीं करना होगा। अब यहां सेल्फ  चेक इन कियास्क मशीनें लगाई गई हैं। फिलहाल छह मशीनें लगाई गई हैं और सेवा शुरू कर दी गई है। बता दें कि यात्री को सेल्फ चेक इन के लिए मशीन में अपनी यात्रा वाले विमान का चयन करना होगा।

इसके बाद पीएनआर नंबर डालना होगा। उसके बाद प्रिंट का विकल्प डालते ही बोर्डिंग पास निकल जाएगा, जिसे लेकर यात्री विमान तक जा सकता है। बोर्डिंग पास निकलने के बाद यदि यात्री के पास लगेज है तो उसे एयरलाइंस के काउंटर पर ड्रॉप करना होगा। यह सुविधा कई हवाईअड्डों पर पहले से थी लेकिन वाराणसी  एयरपोर्ट पर यह सेवा कुछ दिन पूर्व शुरू की गई है।

हवाई अड्डे पर अब फ्री वाई-फाई
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए फ्री वाई-फाई सुविधा बुधवार से शुरू हो गई है। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन नौ से 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। वाई फाई सुविधा का लाभ अब सभी यात्री और एयरपोर्ट कर्मचारी उठा सकेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago