पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जल्द होगा शूरू, बलिया वासियों को ऐसे मिलेगा फायदा!

बलिया। लखनऊ से गाजीपुर तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लगभग बनकर तैयार हो गया है। इस परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने करने वाले हैं। जिसकी जानकारी यूपीडा के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इसी महीने प्रधानमंत्री रोड के लोकार्पण का कार्यक्रम है। रोड का लगभग 97 प्रतिशत तक हो गया है। जल्द ही इस रोड पर गाड़ियां दौड़ेंगी। यह पूर्व एक्सप्रेस-वे बलिया से जुड़ेगा। बलिया से नजदीक होने की वजह से लोगों को लाभ मिलेगा।अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि इस बार बारिश कुछ ज्यादा हुई है। इस कारण मार्ग पर कुछ जगह पानी लग गया था, जिसको दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सभी जगह बिजली के तार, लाइटें, सिग्नल लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। लेन मार्किंग कर ली गई है, रोड पूरा कंप्लीट है। करीब 97 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा सुल्तानपुर के कूड़ेभार में एयर स्ट्रिप को लेकर एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ भी निरीक्षण किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वायु सेना के विमान उतारे जाएंगे। अवनीश अवस्थी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मार्ग की क्वालिटी अच्छी है और इस पर 160 से 170 किमी/प्रतिघंटा की स्पीड से वाहन को चलाया जा

सकता है। हालांकि 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ही नियम निर्धारित है। इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे इंडस्ट्रियल पार्क के लिए मुख्यमंत्री का प्रस्ताव है, जिस पर कार्य हो रहा है। जगह चिन्हित की जा रही है कि कहां-कहां पर इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा। क्योंकि इसी से पूर्वांचल के विकास का मार्ग निर्धारित होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्विस लेन, ट्वायलेट ब्लॉक के कार्य को छह अक्टूबर तक पूर्ण करें। जिलाधिकारी को पेट्रोल पंप का तत्काल लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिए। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पौधरोपण और टोल प्लाजा के सभी कार्यां को सितंबर माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।इस मौके पर डीएम राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, यूपीडा के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि पूर्वांचल में विकास को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से आजमगढ़ होते हुए गाजीपुर तक सिक्स लेन के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू करवाया था। इस एक्सप्रेस-वे की लम्बाई 340.824 किमी है और इसे भविष्य में आठ लेन का किया जा सकता है। इस परियोजना से जनपद लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर लाभान्वित होंगे।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago