बलिया में बुखार के बढ़ते मरीजों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, जारी किये गए निर्देश

बलिया: डेंगू-मलेरिया व बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिले में अभी से सावधानी बरती जा रही है। स्वास्थ विभाग को अपनी सुविधाओं को दुरुस्त रखने के साथ सभी ग्राम पंचायत और नगर निकायों में एंटी लारवा के छिड़काव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जिलाधिकारी की ओर से दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा तन्मय कक्कड़ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। फिलहाल जिले में डेंगू के कुल 9 मरीज हैं। प्रभावित गांवों में पानी जमा होने वाली हर संभावनाओं को खत्म किया जा रहा है। एंटी लारवा का छिड़काव जारी है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में फिलहाल 10 बेड का डेंगू वार्ड है और वहां ब्लड बैंक की भी सुविधा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मच्छरदानी सहित 5 बेड की व्यवस्था बहुत जल्द हो जाएगी।जमाखोरी न हो, इसके लिए ड्रग विभाग अलर्ट- जिले में बुखार के बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए सीडीओ प्रवीण वर्मा के निर्देश पर औषधि निरीक्षक मोहित कुमार दीप ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी दवाओं की जमाखोरी नहीं होगी। पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे, इसको लेकर उन्होंने बलिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह व पदाधिकारियों से वार्ता की। उनके माध्यम से दवा दुकानदारों को सन्देश दिया कि किसी भी कीमत पर बुखार के सम्बंधित आवश्यक दवाओं के कमी नहीं होनी चाहिए। श्री दीप ने बताया यदि कही से जमाखोरी की शिकायत मिली तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

डोर-टू-डोर सर्वे कर बुखार, डेंगू, डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों की हो रही पहचान- नगर पालिका परिषद बलिया द्वारा नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में निगरानी समिति का गठन पूर्व में ही किया गया है। शासन प्रशासन के निर्देशानुसार निगरानी समिति द्वारा अपने अपने वार्ड में डोर-टू-डोर सर्वे करके बुखार, डेंगू, डायरिया से पीड़ित व्यक्तियों की प्रतिदिन पहचान किया जाता है। लक्षणयुक्त व्यक्ति पाये जाने पर मेडिकल किट का वितरण भी सफाई नायकों द्वारा किया जाता है। इसके अलावा नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में रहने वाले लोगों को मच्छरजनित रोगों से बचाव हेतु रोस्टर के अनुसार फागिंग कराई जाती है।साथ ही प्रतिदिन नाला नालियों में तथा जलभराव वाले स्थानों में एण्टी-लारवा, जला मोबिल एवं कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाता है। स्प्रे मशीन द्वारा सेनेटाइजेशन नियमित रूप से प्रत्येक वार्डों में कराया जाता है। नगर क्षेत्र के समस्त डम्पिंग प्वाइंटों से प्रतिदिन कड़ा निस्तारण के बाद उम्पिंग स्थल पर झाडू लगाकर चूना तथा ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाता है। किसी के शिकायत के पश्चात उसका त्वरित निस्तारण विभाग द्वारा कराया जाता है, जिसका निरीक्षण सफाई एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा किया जाता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

9 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

9 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

9 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

9 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

9 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

11 hours ago