बलिया। भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे वह मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने नगरा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी सरकार को घेरा और जमकर सवाल उठाए।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार संपतियो को बेचने का नाम मुद्रीकरण दिया है। मतलब नाक को घुमा कर पकड़ रही है। सोमवार को वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को एक लाख करोड़ रुपए जुटाना है। इसके लिये रेलवे स्टेशन, 256 रूट सेट, 90 यात्री गाड़ी, 4 पर्वतीय रेलवे, 15 रेलवे स्टेडियम, 1476 ओवरहेड रेलवे इंक्रिमेंट, 674 किमी फ्रेट कॉरिडोर, 741 किमी कोंकण रेलवे, 14917 बीएसएनएल टॉवर, 26 हजार किमी सड़क के रख रखाव, 2 लाख 75 हजार किमी से अधिक फाईवर लाइन का मुद्रीकरण करके 29 हजार करोड़ रुपए प्राप्त किया जाएगा। इस तरह देश की अचल संपति बेच कर 6 लाख करोड़ रुपए जुटाने की योजना को लांच की गई।
कहे कि अस्पताल निरीक्षण के वक्त मुख्यमंत्री के आंख में मिर्चा झोंक दिया गया , मुख्यमंत्री को सब सुंदर ही दिखा। अस्पताल सुधरने के बजाय और बिगड़ता ही जा रहा। 6 सितंबर को किसानों और अस्पताल को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देंगे। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह कई मौकों पर अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं। अब उनके इस बयान से भाजपाई सकपका गए तो विपक्षी पार्टियां भी जमकर चुटकी ले रही हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…