Categories: रसड़ा

बलिया- टैक्टर और टेंपों की टक्कर से हादसा, बुजुर्ग की मौत

बलिया। रसड़ा क्षेत्र में दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। जबकि तीन हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज जारी है। टैक्टर और टेंपों की टक्कर की वजह से हादसा हुआ।जिसमे एक बुजुर्ग की मौत हुई। दूसरा हादसे बाइक पलटने से हुआ।

दरअसल रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग के नींबू गांव के पास शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे ट्रैक्टर व टेंपो में टक्कर हो गई। इसमें टेंपो में सवार 65 वर्षीय रामलक्षन चौहान पुत्र स्व. लालजी चौहान निवासी बांकी थाना बरेसर, गाजीपुर की मौत हो गई। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। रामलक्षन रसड़ा से रिश्तेदारी दुर्गाथान, गाजीपुर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। घायल को तत्काल रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं रसड़ा-मऊ मार्ग के पहसा चट्टी के समीप शुक्रवार की रात एक बाइक पलटने से तीन युवक घायल हो गए। प्रमोद राजभर पुत्र रामवृक्ष राजभर, योगेंद्र पुत्र सुंदर व जीतेंद्र पुत्र मंटु निवासी डेहरी बाइक से मऊ जा रहे थे। अचानक सामने बछड़ों के आ जाने से बाइक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। घायल तीनों युवकों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago