बलिया- जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त, अव्यवस्था मिलने पर भड़के

बलिया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली जा रही है। जहां मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। और अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जाहिर की। और व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एक मरीज ने खाना मिलने में देरी होने की शिकायत की। जिसपर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से सवाल किया। सख्त निर्देश दिया कि मरीजों को मिलने वाली हर सुविधाओं को समय से उपलब्ध कराई जाए।

कमिश्नर ने पीकू वार्ड के संचालन की स्थिति की जानकारी ली तो बताया गया कि मेडिकल उपकरण आना बाकी है, आते ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रहे। दवाओं का छिड़काव समय से होता रहे। मरीजों को इलाज मिलने में देरी न हो। और बेहतर इलाज दिया जाए। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि अगर आगे की शिकायत मिलती है कि सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago