बलिया – नाराज बहन घर से भागी तो बड़े भाई ने की आत्महत्या

बलिया में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। बताया गया है कि किसी बात से नाराज होकर बहन के घर से भागने से आहत भाई ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर मिलते ही पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक शहर कोतवाली के एक मोहल्ले की किशोरी शुक्रवार की रात घर से भाग गई

इसकी जानकारी होने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। वहीँ सुबह में बलिया रेलवे स्टेशन पर अकेली बैठी किशोरी पर जीआरपी के जवानों की नजर पड़ी जिसके बाद जवानों ने पूछताछ की तो किशोरी ने घर से भागने की बात बतायी, जिसके बाद रेल पुलिस के जवान उसे लेकर थाने पहुंच गये। नाबालिग होने के चलते चाइल्ड लाइन के सदस्य उसे साथ लेकर चले गये। वहीँ चाइल्ड लाइन ने वन स्टॉप सेंटर को सौंपने की कोशिश की लेकिन सेंटर के लोगों ने लड़की को अपनी सुपुर्दगी में लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी को राजकीय बालिका गृह निधरिया भेज दिया गया।

वहीँ बताया जाता है कि नाराज होकर छोटी बहन के घर से भागने से आहत बड़े भाई ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  इस मामले में जीआरपी एसओ मारकण्डेय यादव का कहना है कि प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान एक नाबालिग किशोरी मिली थी। उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago