Categories: बलिया

बलिया – किशोरी हत्याकांड में 9 साल बाद सजा, एक युवक समेत 4 लोगों को उम्रकैद

बलिया में 9 साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट ने एक युवक समेत 4 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने किशोरी की हत्या करने के मामले में जांच के बाद एक युवक समेत 4 लोगों को दोषी करार दिया। और आजीवन कारावास की सजा सुनायी। साथ ही 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश पाठक ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश प्रशांत बिलगैयो की अदालत ने शनिवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी उपेंद्र पाल, उसकी मां कौशल्या देवी, केदारनाथ और तेजनाथ को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 25 – 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

2013 में हुई थी हत्या- घटना के बारे में उन्होंने बताया कि जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 8 की छात्रा (13) की 11 मई 2013 को दोपहर में जलाकर हत्या कर दी गयी। किशोरी की मां की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही बताया कि पुलिस ने विवेचना के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। शनिवार को अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago