टशन में रह गए बलिया के बड़े अधिकारी और दिनदहाड़े हो गया खेल!

बलिया में अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता बेहद ही संवेदनशील मामला उजागर हुआ है। जहां एक आरोपी ने न सिर्फ़ अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकी बल्कि कतिथ फर्जी अधिकारी बनकर अधिकारियों के साथ ही छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में कुछ व्यापारियों को गिरफ्तार भी किया गया। अब व्यापारी फर्जी अधिकारी के साथ मौजूद अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नाम बदलकर पैसा ऐंठता है कथित आरोपी- बता दें कि जड़ी बूटी विक्रेता पारसनाथ गुप्ता, रोशन कुमार पटेल, संदीप कुमार, संजीव कुमार और अनिल कुमार को वन विभाग ने बीते 18 और 19 सितंबर को छापा मारके आपत्तिजनक सामग्री बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच पीड़ित परिजनों को हरियाणा के जिंद जिले के एसपी ने फोन कर बताया कि आप लोगों की दुकानों पर छापेमारी के दिन जो वन अधिकारी बनकर गया था। वे कोई अधिकारी नहीं बल्कि फर्जी आदमी है।

अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी  इसके पहले कई जगह गिरफ्तारी भी हुई है। बीते दिनों अयोध्या में भी उसकी गिरफ्तारी हुई थी।  यह खबर आग की तरह व्यापारियों में फैलते ही व्यापारियों ने ओकडेगंज पुलिस चौकी के सामने चक्काजाम कर दिया। शनिवार को कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया। और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

सवालों में प्रशासन- सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस दिन आरोपी फर्जी वन अधिकारी बनकर छापेमारी करने आया था उस दिन साथ में डीएफओ, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी भी जांच के दौरान मौजूद थे। क्या किसी की आंखें फर्जी वन अधिकारी को नहीं पहचान पाई। जबकि पुलिस को स्कैनिंग करने की खास ट्रैनिंग दी जाती है। बावजूद जिस तरह आरोपी ने सबकी आंखों में धूल झोंका है। 

पहले से मामले हैं दर्ज-  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसके ऊपर पहले से ही 420 ई ब्लैक मेलिंग के मुकदमे दर्ज हैं। जब इस बात की सूचना बलिया मे पहुंची तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वही व्यापार मंडल ने इस मामले को डीएम के समक्ष रखकर व्यापारियों की रिहाई और संलिप्त अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि जालसाज इतनी बड़ी साजिश को स्थानयी पुलिस और अधिकारियों के सामने अंजाम देता हैं और किसी को इसकी भनक तक नहीं पड़ती।

रिपोर्ट- तिलक कुमार

 

(साभार दैनिक राष्ट्रीय सहारा )

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

7 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago