Categories: बलिया

बलिया के इन इलाकों में खुलेंगे 11 स्वास्थ्य उपकेंद्र, ग्रामीण स्तर पर ही मिल सकेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

बलिया में ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएंगी। इसके लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देश के तहत स्थानीय तहसील क्षेत्र में कुल 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीमारियों का उपचार, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक, नाक, कान, आंखों का उपचार व आकस्मिक ट्रामा सेवाएं मिलेंगी।

जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए जिले तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्हें ग्रामीण स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। शासन की योजना के मुताबिक नवानगर व पंदह ब्लाक के चार-चार तथा मनियर ब्लाक के तीन गांव शामिल हैं। इसके लिए जमीन तलाशने को कहा। जिन क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे उनमें नवानगर के सिकिया, भीमहर, बिहरा, भरथांव, पंदह गौरी, किकोढा, लखनपार व उससा और मनियर के बहादुरा, निपनिया, पुरुषोत्तम पट्टी शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि इन गांवों में यथाशीघ्र जमीन की तलाश कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। वहीं राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। एसडीएम अखिलेश कुमार का कहना है कि  5 तहसील क्षेत्र में बनने वाले 11 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इसमें स्वास्थ्यविभाग की टीम द्वारा लेखपाल व ग्राम प्रधान का सहयोग लिया जा रहा है। इन उपकेंद्रों के बन जाने से लोगों को आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago