Categories: बलिया

नगर पंचायत सिकंदरपुर नाली निर्माण न होने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील, जनता परेशान

बलिया के नगर पंचायत सिकंदरपुर के वार्ड संख्या 11 पर मोहल्ला डोमनपुरा में नाली निर्माण नहीं होने के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों ने नाली निर्माण कराने की मांग की है।

बता दें कि खेदन राजभर के घर से लक्ष्मण गोंड के मकान तक लगभग 40 मीटर रास्ते और नाली का निर्माण नहीं हुआ है, इसके कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। पूरे रास्ते में गंदे पानी का जल जमाव हो गया है, इससे पूरे रास्ते में कीचड़ भर गई है। इसकी वजह से बुजुर्गों और महिलाओं को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस सम्बन्ध में मोहल्लेवासियों के तरफ से कई बार लिखित और शिकायती प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को दिया गया है। लोगों की मांग है कि नगर पंचायत सिकन्दरपुर के वार्ड संख्या 11 के खस्ताहाल सार्वजनिक रास्ते को तुरंत सुधारा जाए, ताकि उनकी परेशानियां दूर हो सके।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago