Categories: बलिया

बलिया में ग्रामीणों ने सड़क पर की धान की रोपाई, जलजमाव को लेकर जताया विरोध

बलिया के बेल्थरारोड में ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर धान की रोपाई की। ग्रामीणों को सड़क पर धान की रोपाई करते हुए लोग हैरान हो गए। बता दें कि सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीण काफी नाराज़ हैं। ऐसे में वे अलग तरीके से विरोध जता रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बलिया के बेल्थरारोड़ तहसील के बरौली में ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर अनोखे तरीके से विरोध किया। इस मौके पर बरौली,उसकर गजियापुर ,बनकटवा चट्टी, अवराई कला, हैबतपुर ,पन्सरवा ,निगहुआ, सावापार ,रूद्दी ,हुडरहा, मुगलहा, बसनही, खरऊपुर, पाही, मीरपुर, इत्यादि गांव के ग्रामीण एकत्रित हुए। गड्ढा बनी सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपाई की। रवि प्रकाश यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस मार्ग की मरम्मत को लेकर वे मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में वे लोग काफी परेशान हैं। खराब सड़क की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस प्रदर्शन के बाद भी विभाग नींद से नहीं जागा, तो 30 दिन बाद ग्रामीणों द्वारा तो मुख्य मार्गों को बल्ली लगाकर बंद करेंगे। इस दौरान रवि प्रकाश यादव, विनय यादव, अनुज कुमार गौतम, सुकई यादव प्रधान, धर्मदेव, कृपाशंकर वर्मा, हरेंद्र यादव समाजवादी, दीपक यादव छोटू, रोशन यादव, चंदन यादव, कृष्ण यादव, अनीश यादव, अनिल प्रजापति, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, हसनाथ कुमार, सिंटू गुप्ता, मुन्ना गुप्ता लोग मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago