Categories: बलिया

बलिया में पेड़ से लटकता मिला नव विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

बलिया के रेवती के सहतवार थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। जिसने भी महिला का शव पेड़ पर लटका देखा, उसकी रूह कांप गई। डरे सहमे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि नव विवाहिता सपना चौहान की शादी अमित चौहान से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 13 जून को दोनों घर से फरार हो गए और 15 जून को वापस आए। इसके बाद 18 जून को परिवारवालों की मौजूदगी में गायघाट स्थित पचरूखा देवी के मंदिर परिसर में दोनों का शादी प्रेम विवाह संपन्न हुआ।

30 जून को सपना चौहान के अचानक गायब होने पर उसके ससुर प्रेम चंद चौहान द्वारा सहतवार थाना में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी गई। पुलिस द्वारा एक जुलाई को उसके लापता होने पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया।

इसके बाद गुरुवार को उसका शव गांव में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही सहतवार थानाध्यक्ष विकास पांडेय, तहसीलदार बांसडीह शुभांशु शेखर, सीओ प्रभात कुमार सहित फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू बलिया भेज दिया गया।

मृतका के पिता दयाशंकर चौहान का कहना है कि उसकी पुत्री नाबालिग है। उसकी जबरजस्ती शादी कराई गई है। 3 जुलाई को मै अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ बलिया पुलिस अधीक्षक से भेंट कर अपनी पुत्री को गायब किए जाने की जानकारी दी। मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री के पति अमित चौहान, ससुर प्रेम चंद चौहान सहित गांव के ही पांच लोगों द्वारा उसकी हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया है। लड़की के ससुराल पक्ष द्वारा हम लोगों तथा मेरे सात वर्षीय लड़के को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

इस पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष सहतवार का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी हो पाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago