बलिया डेस्क : नए साल की संध्या पर बलियावासियों को एक और तोहफा मिला. सिकंदरपुर तहसील के बिजलीपुर गावं के रहने वाले प्रोफ़ेसर आनंद चौधरी को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी(BHU) का नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है जिसके बाद पुरे जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ गई. नए साल से बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर आयुर्वेद संकाय स्थित रसशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद चौधरी होंगे. इसके पूर्व चीफ प्रॉक्टर वाणिज्य संकाय के प्रमुख प्रो. ओ पी राय थे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.
चीफ प्रॉक्टर बनते ही प्रो. चौधरी सभी सुरक्षाकर्मियों, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर और प्रॉक्टर कर्मियों से मिलने प्राक्टोरियल बोर्ड के ऑफिस पहुंचे. उनके स्वागत के बाद प्रो. चौधरी वाकी-टाकी से बीएचयू के सभी गार्डों और सुरक्षाकर्मियों को संबोधित भी करेंगे. इस दौरान वर्तमान चीफ प्राक्टर प्रोओ पी राय भी मौजूद रहे और प्राक्टोरियल बोर्ड के कार्यों के बारे में प्रो. चौधरी को विस्तार से जानकारियां दी.
बता दें कि प्रो. आनंद चौधरी 2014 में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के पद पर नियुक्त हुए थे, उनके अनुभवों को देखते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने उन्हें चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी है. वहीं, प्रो. ओ पी राय पिछले पांच साल से इस पद पर बने रहे और विश्वविद्यालय में शांति व सुरक्षा को लेकर उनके काफी सराहना की जा रही है, हालांकि इधर बीच चोरी की घटना बढ़ जाने से थोड़ा असंतोष भी व्याप्त हुआ है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…