VIDEO -मां-बेटी के हत्याकांड का बलिया पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमी ही निकला कातिल !

बलिया डेस्क :  पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 विपिन ताडा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थानाध्यक्ष दोकटी और एसओजी/सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को आरोपी नित्यानंद कुशवाहा पुत्र इंद्रासन कुशवाहा निवासी मेहरौना थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 16 दिसंबर को दोकटी थाना के रामनगर गांव स्थित घर में मां-बेटी का शव मिला था।

बताया कि बृहस्पतिवार को दोकटी व सर्विलांस/एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से आरोपी नित्यानंद कुशवाहा निवासी मेहरौना थाीना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चांदी की अंगूठी, आधार कार्ड बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका गुड़िया से उसका अवैध संबंध था। बताया कि वह गुड़िया से 2006-07 में गुजरात में मिला था।

मृतका गुड़िया के पति की उम्र उससे दुगुनी थी। जिसके चलते दोनों में अवैध संबंध बन गया। मृतका को कोई संतान नहीं थी। उसने अपनी बहन की बेटी को गोद ले लिया था। लेकिन उसके प्रेमी की गलत निगाह उसकी गोद ली हुई बेटी पड़ गई। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद मृतका ने गोद ली हुई बेटी को उसकी मां के यहां पहुंचा दिया था और अपने प्रेेमी को अपने यहां से भगा दिया था। जिसके बाद से दोनों करीब दो साल से अलग-अलग रहने लगे थे।

आरोपी ने बताया कि वह 30 नवंबर को प्रेमिका के घर पहुंचा और पुन: एक साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। जब वह एक साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई तो उसने प्रेमिका के मुंह पर कंबल डालकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बचाने के लिए आई उसकी मां मीरा देवी की हत्या कर दी। आरोपी के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में अमित कुमार सिंह थानाध्यक्ष दोकटी, उप निरीक्षक राजकुमार सिंह प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक संजय सरोज, हेेड कांस्टेबल श्याम सुंदर सिंह यादव, अनूप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय, वेद प्रकाश दुबे, शशि प्रताप सिंह, शिवम चौहान, अनिश सोनकर, श्रवण प्रजापति, धनन्जय कुमार, अश्वनी राय आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

5 days ago