बलिया डेस्क : नए साल की पूर्व संध्या पर बिहार के वांटेड अपराधी की बलिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे. जिले के बैरिया थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के चांद दीयर ग्राम में गुरुवार देर शाम सोनू सिंह व अभिषेक सिंह खेत में बीयर पी रहे थे.
इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक ने सोनू (25) की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद अभिषेक फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक सोनू के परिजनों की शिकायत पर बैरिया थाना में अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वहीं पुलिस एसपी के मुताबिक सोनू बिहार का वांटेड अपराधी था. उसके ऊपर बिहार के छपरा जिले के एकमा थाने में दस मामले पंजीकृत हैं, जिसमें हत्या के दो व लूट का एक मामला है. सोनू पिछले काफी समय से फरार चल रहा था.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…