बलिया के अधिकारीयों ने बेसहारा बच्चों और बूढ़ों संग मनाया नया साल, दिए उपहार व जरूरी सामान

बलिया डेस्क: जिलाधिकारी की पहल पर जिले के बालक-बालिका गृह में रहने वाले निराश्रित बालक-बालिकाओं का भी नया वर्ष बेहद शानदार तरीके से मन गया। जिलाधिकारी के साथ उनकी पत्नी पूनम शाही ने राजकीय बालिका गृह निधरिया, वृद्धाश्रम गड़वार, बालक गृह फेफना व चंद्रशेखरनगर में बच्चों को उपहार दिए और उन्हें ‘हैप्पी न्यू ईयर’ बोलकर नव वर्ष की खुशियां साझा की।

जिलाधिकारी राजकीय बालिका गृह पर कपड़े व अन्य उपहार देने के बाद वहां की व्यवस्था के बाबत उनसे बातचीत की और नव वर्ष की बधाई दी। बालिकाओं से गीत आदि के बारे में जिलाधिकारी ने पूछा तो एक बालिका ने मार्मिक गीत ‘कुहूकेला हरदम बेटा खातिर माई के करेजा’ गीत सुनाकर सबको भावुक कर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष रुचि लेकर इन बालिकाओं को उनकी रुचि वाले क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाए, ताकि लड़कियां आत्मनिर्भर बनने लायक हो जाएं।

 

सीडीओ के प्रयास से सबको नाप के हिसाब से मिले जूते-कपड़े

बच्चों को नए साल का तोहफा देने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विपिन कुमार जैन ने पहले से ही ऐसी प्लानिंग कर दी थी कि सभी बच्चों को उनके नाप के हिसाब से जरूरी गिफ्ट मिल जाए। इसके लिए सीडीओ ने सभी बच्चों के माप व अन्य जरूरी सामान के सम्बंध में फीडबैक लेने के लिए केंद्रों पर अलग-अलग अधिकारियों को पहले ही भेज दिया था। उसके बाद उनके नाप के हिसाब से कपड़े व जूते मंगवाए और जिलाधिकारी व उनकी पत्नी के माध्यम से बच्चों में उसका वितरण करवाया।

बुजुर्गो को दिए च्यवनप्राश, शाल व फल, ठंढ के लिए हीटर भी

गड़वार में वृद्धाश्रम पर सपरिवार व सीडीओ, एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे डीएम श्री शाही ने सबसे पहले सभी वृद्धों का आशीर्वाद लिया। फिर उनके लिए एक पुत्र का रूप बनकर अधिकारियों ने च्यवनप्राश, शाल, फल व अन्य उपहार दिए। जिलाधिकारी की पत्नी पूनम शाही, उनके बच्चे व नायब तहसीलदार अंजू यादव ने भी वृद्धाओं को माल्यार्पण कर तथा उपहार देकर नव वर्ष की खुशियां साझा करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। उपहार व अपनों से प्यार पाकर सभी वृद्ध-वृद्धाओं के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। वहीं, ठंढ के मौसम को देखते हुए बजाज कम्पनी के दो बड़े-बड़े हीटर भी वहां के लिए दिए गए।

फुटबाल व अन्य खेल सामग्री पाकर बच्चे हुए खुश

फेफना में संचालित बालक आश्रय गृह के बच्चों के लिए सीडीओ विपिन जैन ट्रैक सूट, जैकेट व खाद्य सामग्री के साथ फुटबाल व अन्य खेल सामग्री भी साथ ले गए थे। जिलाधिकारी, उनकी पत्नी व बच्चों ने स्वेटर, जूते, कपड़े व अन्य सामानों का वितरण किया और नव वर्ष मनाया। सभी अधिकारियों ने अपने हाथों से बच्चों को जैकेट व ट्रैक सूट पहनाए। उपहार व खासकर खेल सामग्री पाकर बच्चे काफी खुश हो गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसओसी चकबन्दी धनराज यादव, लेखाधिकारी बेसिक अमित राय, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव यादव, नायब तहसीलदार अंजू, सीवीओ डॉ अशोक कुमार, पशु चिकित्साधिकारी राममूर्ति आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago