बलिया डेस्क : बिल्थरारोड सीयर ब्लाक के पिपरौली बड़ागांव में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण शुक्रवार को मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत संजय सिंह, इस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय सिंह ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप ब्लाक के हर गांव में विकास कार्य को कराया जा रहा है।
सरकार के द्वारा सभी घरों को शौचालय व पात्रों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर उभांव योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि निवर्त मान प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गरीबो , असहाय लोगो की मदद करने में हर समय आगे रहते है। वही ग्राम प्रधान आबिदा के प्रतिनिधि व बिल्थरारोड जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि गांव के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ा हूँ।
आगे भी गांव की जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो ग्रामवासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर गांव का चतुर्दिक विकास में चार चाँद लगायेंगे। प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान द्वारा अतिथिगण व पत्रकारो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मशहूर कलाकार सीवी आर्ट के द्वारा चार दीवारी पर बनाये गये शहीदों और देश के महान हस्तियों के बनाये गए जीवंत चित्र को देखकर अतिथि गण व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चन्दन कुशवाहा, राजकुमार, शहाबुद्दीन, जनार्दन, सेराज अहमद, टुनटुन, नफीस अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…