बिल्थरारोड डेस्क : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। कई गांवों के बीएलओ प्रत्याशियों की आपसी राजनीति में फंस गए हैं। आरोप है कि पात्र वोटों को सूची से काट रहे हैं, अपात्रों को जोड़ रहे हैं। वहीँ बिल्थरारोड के तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह ने सीयर ब्लाक के ग्राम पंचायत रछौली की मतदाता सूची के भाग संख्या 135 में फर्जी तरीके से बढ़ाये गए फर्जी मतदाताओं के नाम को पकड़ा है। इस बात उन्होंने कहा है कि जांच जारी है और दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
मामला ग्राम पंचायत रछौली का है जहाँ के प्रधान प्रतिनिधि सोहराब अहमद ने इस बावत लिखित शिकायत एसडीएम सन्त कुमार को दी थी। एसडीएम कुमार ने इसकी जांच तहसीलदार जितेंद्र कुमार को सौंप दी। तहसीलदार सिंह ने शुक्रवार को सुपवाईजर नंद लाल शर्मा व बीएलओ पुरुषोत्तम पाण्डेय को अभिलेखों के साथ तलब कर उनका बयान रिकार्ड किया।
और उनकी ओर से नाम बढ़ाने के लिए जमा की गई मतदाता सूची को भी देखा। प्रथम दृष्टया मतदाता कार्यालय से संबंधित पत्रावली भी मंगा ली। जिसमे लगभग 120 नामो की फर्जी हस्ताक्षर से सूची पकड़ी गई। तहसीलदार सिंह ने बताया कि उस पर सुपवाईजर व बीएलओ के फर्जी हस्ताक्षर किए गए है। कहा कि समस्त अभिलेख जांच हेतु आ चुके हैं। जांच पश्चात इस मामले में जो दोषी होंगे पुलिस में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…