नए साल पर मिली खुशख़बरी, बलिया के प्रोफ़ेसर आनंद बने BHU के नए चीफ़ प्रॉक्टर !

बलिया डेस्क :  नए साल की संध्या पर बलियावासियों को एक और तोहफा मिला. सिकंदरपुर तहसील के बिजलीपुर गावं के रहने वाले प्रोफ़ेसर आनंद चौधरी को बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी(BHU) का नया चीफ प्रॉक्टर  नियुक्त किया गया है जिसके बाद पुरे जिले में ख़ुशी की लहर दौड़ गई.  नए साल से बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर आयुर्वेद संकाय स्थित रसशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद चौधरी होंगे.  इसके पूर्व चीफ प्रॉक्टर वाणिज्य संकाय के प्रमुख प्रो. ओ पी राय थे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है.

चीफ प्रॉक्टर बनते ही प्रो. चौधरी सभी सुरक्षाकर्मियों, डिप्टी चीफ प्रॉक्टर और प्रॉक्टर कर्मियों से मिलने प्राक्टोरियल बोर्ड के ऑफिस पहुंचे. उनके स्वागत के बाद प्रो. चौधरी वाकी-टाकी से बीएचयू के सभी गार्डों और सुरक्षाकर्मियों को संबोधित भी करेंगे. इस दौरान वर्तमान चीफ प्राक्टर प्रोओ पी राय भी मौजूद रहे और प्राक्टोरियल बोर्ड के कार्यों के बारे में प्रो. चौधरी को विस्तार से जानकारियां दी.

बता दें कि प्रो. आनंद चौधरी 2014 में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर के पद पर नियुक्त हुए थे, उनके अनुभवों को देखते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने उन्हें चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी है.  वहीं, प्रो. ओ पी राय पिछले पांच साल से इस पद पर बने रहे और विश्वविद्यालय में शांति व सुरक्षा को लेकर उनके काफी सराहना की जा रही है, हालांकि इधर बीच चोरी की घटना बढ़ जाने से थोड़ा असंतोष भी व्याप्त हुआ है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago