Categories: Uncategorized

बलिया के दो पूर्व और वाराणसी बीएसए पर हो सकती है कार्यवाही, जांच शुरु

बलिया जिले के तीन बेसिक शिक्षा अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की तलवार लटकी हुई नजर आ रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद एब उत्तरप्रदेश स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने तीनों बीएसए के खिलाफ जांच रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल को सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक मामला वर्ष 2011 से संबंधित है। जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्मिकों की नियुक्ति में अनियमितता बरतने के साथ ही कार्मिकों के आवेदन पत्र, अभिलेखों को सुरक्षित न रखने और सम्बन्धित बोर्ड से शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन कराये बिना सम्बन्धित कार्मिकों मानदेय का भुगतान करने सम्बन्धी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने तत्कालीन बीएसए रमा शंकर राम के खिलाफ कार्यवाही के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच सौंपी थी

आगे जांच में अन्य अधिकारियों के नाम भी सामने आए। नियुक्ति अनियमितता के मामले में तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया मनोहर प्रसाद के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्यवाही करने की जिम्मेदारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने दी है। वहीं वर्ष 2015-16 में जिले में चर्चित बीएसए रहे राकेश सिंह पर भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में कार्मिकों की नियुक्ति में अनियमितता बरतने एवं कार्मिकों के आवेदन पत्र व अभिलेखों को सुरक्षित नहीं रखने और मानदेय भुगतान मे अनियमितता बरतने के आरोप है। वर्तमान में वाराणसी बीएसए राकेश सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ पदेन जांच अधिकारी नामित किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago