बलिया में डाक महामेला का आयोजन, सुकन्या समृद्धि पर केंद्रित रहा कार्यक्रम, उत्कर्ष सिंह रहे मुख्य अतिथि

बलिया में भारतीय डाक विभाग के द्वारा डाक महामेला का आयोजन किया गया। जिले के गणेश प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रांगण में यह कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्कर्ष सिंह और पीएमजी वाराणसी परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव उपस्थित रहे।

इस दौरान कृष्ण कुमार यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब डाक विभाग हाईटेक हो गया है। किसी भी पोस्ट ऑफिस में एक ही जगह सीएससी के माध्यम से 73 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। बचत, आवर्ती, सावधि खाते, सुकन्या समृद्धि, किसान विकास पत्र, एनएससी आदि के साथ आधार, प्रधानमंत्री फसल बीमा, ई श्रम कार्ड, रेलवे टिकट, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट आदि सेवा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है।

उन्होंने आगे कहा कि अब भारतीय डाक विभाग अपने सामाजिक दायित्व को लेकर यह सुनिश्चित करे कि पितृसत्तात्मक परिवार के लीक से हट कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को धरातल पर उतारे और सुकन्या समृद्धि योजना से सभी शून्य से लेकर 10 वर्ष की बेटी को आच्छादित किया जाए।

बता दें कि कार्यक्रम की शुरुआत नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर के छात्र शिवम मिश्र ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर की। इसके बाद अतिथियों ने अपना संबोधन दिया। इस मौके पर डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जिले में 6 लाख से अधिक बचत खाते, एक लाख पच्चीस हजार आईपीपीबी के खातों के साथ 50 हजार से अधिक बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि खाते संचालित हो रहे हैं।

सहायक डाक अधीक्षक प्रदीप कुमार पाठक ने दिसम्बर माह में 6000 सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुछ बेटियों को एसएसए का पासबुक भी मुख्य अतिथि ने सौंपा तथा चुनिंदा ग्रामीण डाक सेवकों को भी उत्तम सेवा के लिए सम्मानित किया। इसके पूर्व  इस अवसर पर अमित कुमार पाठक, मारुति नन्दन, राहुल रंजन सिंह, राजीव कुमार राय, उत्कर्ष सिंह, सर्वेश सिंह, अंगद यादव, रविन्द्र साह, अभय प्रकाश द्विवेदी, उमेश पांडेय, प्रत्यय राय, अरुण सिंह, संतोष गुप्ता आदि रहे। संचालन अजीत दूबे ने किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago