बलिया में 14 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 45 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए अभियोजन विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेश पाठक ने बताया कि किशोरी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। जिसके साथ 27 अक्टूबर 2020 की रात आरोपी ने युवती को अगवा कर लिया। और किशोरी के साथ बलात्कार किया। आरोपी मेरू राय का पुरा गांव निवासी सुगन निकला।
घटना के बाद किशोरी के पिता ने रसड़ा कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सुगन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के अलावा पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कानून की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
वहीं सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। जहां अपर जिला न्यायाधीश गोविंद मोहन की अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी सुगन को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 45 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…