Categories: बलिया

जनविश्वास यात्रा के जरिए विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने दिखाई सियासी ताकत.. यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

बेलथरा रोड: बीजेपी प्रदेश भर में जनविश्वास यात्रा निकाल रही है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से होकर यात्रा निकलेगी और जनता के बीच पहुंचेगी। बीते 19 दिसंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया से यात्रा की शुरुआत की।

यह यात्रा बलिया से शुरु होकर आजमगढ़, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्दार्थनगर, संतकबीरनगर होते हुए बस्ती तक जाएगी। इस जनविश्वास यात्रा के दौरान बेलथरा रोड विधानसभा के विधायक धनन्जय कन्नौजिया बहुत सक्रिय है।

वह जनविश्वास यात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। धनंजय कन्नौजिया की मौजूदगी से जनविश्वास यात्रा में हजारों लोगों का जनसमूह उमड़ा। जनता अपना समर्थन का संकेत देते हुए यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुई। जिससे विधायक की ताकत का अंदाजा सहज ही हो रहा है।

बता दें कि बलिया जिले की बेल्थरा रोड विधानसभा सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां से 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के धनंजय कनौजिया भारी मतों से विजयी हुए थे। वहीं अब विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में जनविश्वास यात्रा के जरिए विधायक धनन्जय कन्नौजिया जनता के बीच पहुंच रहे हैं और जनता भी उनके प्रति अपना स्नेह जता रही है और बड़ी संख्या में यात्रा में पहुंचकर उनपर आर्शीवाद लुटा रही है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें विधायक धनंजय कन्नौजीय को बेदाग छवि वाला नेता बताया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago