प्रियंका गांधी से बोले राजेश मिश्रा- ‘आपने सलेमपुर ले जाकर मुझे फंसा दिया मैं बनारस से लड़ना चाहता था’

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद बुधवार को रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।

इसमें प्रत्याशियों ने संगठन और नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा। टिकट बांटने में देरी, गलत जगह से टिकट देना, कमजोर संगठन और प्रचार में किसी भी तरह की सांगठनिक मदद न मिलने को उन्होंने हार की वजहों में गिनाया है।

लोकसभा उम्मीदवार रहे लोगों ने राज बब्बर और प्रियंका के सामने यह तक कहा कि अगर संगठन का यही हाल रहा तो आगे के रास्ते और चुनौतीपूर्ण होने जा रहे हैं।

सलेमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार रहे पूर्व सांसद राजेश मिश्र से जब प्रियंका ने हार की वजह पूछी तो वह बोले, आपने सलेमपुर ले जाकर मुझे फंसा दिया। मैं बनारस से लड़ना चाहता था। वहां हारता भी तो 4 लाख वोट मिलते। 25 दिन पहले सलेमपुर से चुनाव लड़ने को कहा गया। 250 किमी का चुनाव क्षेत्र है। संगठन है नहीं। क्या करता? जो कर सकता था किया।

डॉ. राजेश मिश्र ने सुझाव दिया कि पार्टी की तैयारी विधानसभा उपचुनावों से ही होनी चाहिए। अभी से प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किए जाएं। प्रभारी अपनी जवाबदेही पर चुनाव लड़ाएं। उन्होंने लखनऊ कैंट सीट का प्रभार लेने की इच्छा जताई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago