चुनाव में मिली हार पर बोले मनोज सिन्हा- ‘हमारे अंदर ही कुछ कमी रही होगी’

लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कार्यकर्ताओं से संवाद किया. मनोज सिन्हा जंगीपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि उनके अंदर ही कुछ कमी रही होगी

सिन्हा बुधवार को जखनिया और जंगीपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। नेता को अपने बीच पाकर कई कार्यकर्ता भाव विह्वल हो उठे। कुछ कार्यकर्ता आंसू पोछते नजर आए वहीं युवा उसी जोश के साथ सेल्फी लेते रहे जबकि फरियादी अपने नेता को फरियाद पत्र सौंपते नजर आए। इन सबके बीच मनोज सिन्हा ने वादा किया कि वह कार्यकर्ताओं के मान सम्मान पर आंच नहीं आने देंगे और हमेशा उनके बीच रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक मैं 9 चुनाव लड़ चुका हूं। पहली बार आपका इतना जोश मुझे देखने को मिला। मैं आपकी मेहनत से गदगद हूं। भाजपा के इतिहास में अब तक सबसे अधिक मतदान कर आप लोगों ने मुझे गौरवान्वित करने का काम किया है। चुनावी मैदान में हार जीत लगा रहता है। इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप पूरे जोश खरोश के साथ लग जाइए मेरा वादा है मैं हमेशा आपके बीच रहूंगा, कभी भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर कोई आंच नहीं आने दूंगा विश्वास रखिए। गाजीपुर में वही होगा जो आप चाहेंगे।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता अब तक पिछले चुनाव में जितना मेहनत किए उसे कई गुना ज्यादा मेहनत 2019 के चुनाव में किया है जबकि तेज धूप गर्मी रही। हम किसी जाति पाति की राजनीति नहीं करते। भाजपा हर जाति की पार्टी है। कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जातिवाद से नुकसान हो सकता है। हमें जातिवाद की राजनीति नहीं करना है, यह विरोधियों की साजिश है।

पूर्व सांसद ने कहा कि आज देश की जिम्मेदारी भाजपा को मिली है, वह बड़ी जिम्मेदारी है। उसी उम्मीद के साथ लोगों ने सत्ता सौंपी है वह पार्टी कैसे पूरा करेगी। यह औपचारिक कार्यकर्ता बैठक है। यह मेरा विचार था कार्यकर्ताओं को कहा हताश होने की जरूरत नहीं है। अब हमें विधानसभा चुनाव की तैयारी करना है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

8 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

8 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

10 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

10 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago