बलिया जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है । मौत की खबर सुनते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया । खबर के मुताबिक एक साल से बंद रामजी पांडेय की मौत के बाद जेल के अंदर कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया और पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच कर मृतक कैदी के परिजनों को मुआवजे की मांग की।
मामले को लेकर सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में रहने वाला कैदी के परिजनों की मानें तो वह कल ही जेल में अपने चाचा से मिलकर आये थे। उस समय वह बिल्कुल ठीक थे।
जानकारी के मुताबिक, बलिया के जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके चलते जेल के अंदर कैदियों ने हंगामा किया। वहीं मृतक कैदी के परिजनों का कहना है कि वह कल जेल में मिलकर आये थे, तब तक वह स्वास्थ्य थे, लेकिन आज सुबह किसी ने फ़ोन कर बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके अलावा, जेल प्रशाशन की मानें तो कैदी की कल शाम को तबियत खराब हुई थी और उसे रात भर जेल अस्पताल में इलाज कराया गया और वह ठीक थे।
आज सुबह कुछ कैदियों ने शिकायत किया कि वह बेहोश हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया जहाँ उनके पहुंचते ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर उनके शाहयोगी कैदी काफी आक्रोशित थे और मामले की जांच कर कार्यवाई और मुवावजे की मांग कर यह थे। जेलर ने कहा पोस्मार्टम के बाद मौत का असली वजह साफ हो पायेगा। मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है और उनकी मांगों को लेजर जिला अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। हंगामा कर रहे कैदियों को मना लिया गया है।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…