बलिया- बहन की डोली के साथ उठी दो भाइयों की अर्थी, मचा कोहराम

बलिया जिले में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक घटना हुई। जिले के मन्नोपुर गांव में एक युवती की शादी के दौरान ही उसके दो भाइयोंं की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई। शादी के बीच हुई इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने एक ओर बेटी की डोली को विदा किया और इसके बाद बेटों का अंतिम संस्कार कराया गया।

बुधवार को मन्नोपुर निवासी रामसुमेर यादव की पुत्री सोनम की शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच परिवार के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच सोनम का भाई जितेन्द्र यादव (23) अपने रिश्तेदार विनोद यादव (21) के साथ शादी से ही सम्बंधित किसी काम से रसड़ा निकल गया। यहां से घर आते समय इलाके के रेखहां गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन दोनों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने इन्हें वाराणसी ले जाने की सलाह दी।

वाराणसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद परिवार के लोगों को इसका पता चला तो परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना की जानकारी वर-पक्ष के लोगों को भी हुई, जिसके बाद जैसे-तैसे बारात को दुल्हन के घर लाकर रस्मों को पूरा किया गया, जिसके बाद दुल्हन को विदा कर दिया गया। दूसरी ओर शादी की रस्मों के बीच ही युवकों को वाराणसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की जानकारी के बाद परिवार के लोग वाराणसी पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago