बलिया में एक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी सामने आई है । खबर के मुताबिक नशे में धुत पोलिस वाले ने मंदिर के पुजारी को गोली मारी दी। यह घटना गुरुवार की है जब नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने अपने मित्र के साथ मिलकर मंदिर के पुजारी को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। घटना जिले के जिगिरसर गांव की बताई जा रही है । पुजारी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल को बनारस रिफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक चेतेश्वरनाथ के मंदिर के पुजारी राम नारायण दास गुरुवार की रात मंदिर में भजन-कीर्तन कर रहे थे। उसी दौरान नशे में धुत अमित सिंह और अनुराग उपाध्याय मंदिर की दीवार फांदकर वहां आ जाते हैं। इस बात को लेकर पुजारी से उनकी नोंकझोंक होती है। कहासुनी के दौरान गुस्से में आए युवक ने अपनी बंदूक निकाली और पुजारी को गोली मारकर मार दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीं खून से लथपथ पुजारी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना में खेजुरी पुलिस ने रामचंद्र दास की तहरीर पर अमित सिंह और अनुराग उपाध्याय के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमित सिंह पुलिस विभाग में तैनात है और वह छुट्टी पर घर आया था।
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…