घाघरा पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

घाघरा पर बने पक्के पुल के नीचे रेत पर गुरुवार को हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया । ग्रेनेड नमकीन के खाली पैकेट में लपेटकर रखा गया था। सबसे पहले वहां खेल रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। मौके पर पहुंची मईल पुलिस ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर थाने पहुंची। बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गई। हैंड ग्रेनेड काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर यहां ग्रेनेड आया कैसे।

बलिया सीमा पर घाघरा नदी में भागलपुर पक्का पुल के नीचे कुछ बच्चे दोपहर में मछली का शिकार कर रहे थे। पुल के पांचवें व छठवें पिलर के बीच रेत पर नमकीन के खाली पैकेट में लपेटकर रखे गए सामान पर उनकी नजर पड़ी। बच्चे अभी उसे खोलकर देख ही रहे थे, तभी वहां मौजूद उनके परिवार की महिला भी पहुंच गई। पैकेट खोला तो उसमें हैंड ग्रेनेड देख उनके होश उड़ गए। महिला ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। करीब 12.30 बजे पुलिस तक यह खबर पहुंची। शुरुआती दौर में पुलिस भी डरी-सहमी नजर आई और ग्रेनेड को छूने की हिम्मत कोई नहीं जुटा सका। कुछ देर बाद देखा कि ग्रेनेड का पिन लगा हुआ है। तब हिम्मत जुटाकर पुलिस पास पहुंची और ग्रेनेड कब्जे में लेकर मईल थाने लाई।एसओ ने गोरखपुर के बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी। बम निरोधक दस्ते के बताने पर ग्रेनेड को थाने में एक किनारे रखा गया है। मईल एसओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि पक्के पुल के नीचे काफी पुराना हैंड ग्रेनेड मिला है। जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ग्रेनेड वहां तक कैसे पहुंचा।
——-
घाघरा नदी पर बने पक्के पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। पुल इस पार मईल थाने का बैरियर है और उस पार बलिया का उभांव थाना है। पुलिस आशंका जता रही है कि कभी वाहन चेकिंग के दौरान हैंड ग्रेनेड लेकर जा रहे किसी व्यक्ति ने डर से इसे पुल के नीचे फेंक दिया होगा। हालांकि कुछ लोग इसे सुनियोजित साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से पुल के नीचे ग्रेनेड रखा गया था। कुछ दूरी पर रेलवे का पुल भी घाघरा नदी के ऊपर से गुजरता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago