बलिया- धोखा देने से नाराज प्रेमिका ने रोकी बारात, थाने में हंगामा

कथित रुप से धोखा देने से नाराज प्रेमिका  ने हंगामा करने हुए प्रेमी की बारात रोक दी। इसके बाद मामला पुलिस के  पास पहुंचा। थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की कोशिश चल रही थी। पे्रमिका का आरोप है कि प्रेमी ने वर्ष 2011 में उचेड़ा के चंडी माता मंदिर में शादी की थी।

फेफना थाना के तीखा गांव के एक युवक की खेजुरी थाना क्षेत्र के किसी गांव में शादी तय हुई। 19 जून को तिलक का कार्यक्रम हुआ, जबकि गुरूवार की शाम को घर से बारात निकले की तैयारी चल रही थी। किसी प्रकार इसकी जानकारी युवक की कथित प्रेमिका गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर की रहने वाली युवती को हो गयी। वह अपने पिता व मामा के साथ युवक के घर पहुंच गयी और हंगामा खड़ा कर दिया। शोरगुल सुनकर युवक के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी प्रकार सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक व उसके परिजनों थाने ले गयी। पीछे से पे्रमिका व उसके परिवार भी वहां पहुंच गये। पुलिस मामले को सलटाने का प्रयास कर रही थी।

युवती का आरोप था कि उसकी बहन की शादी तीखा गांव में ही युवक के चचेरे भाई से हुई है। बहन के यहां आने-जाने के दौरान ही उसकी युवक के साथ नजदीकी बढ़ गयी। इसी दौरान मार्च 2011 में दोनों परिवारों की रजामंदी से युवक ने उचेड़ा के चंडी माता मंदिर में शादी की। परम्परागत तरीके से शादी के लिए तिथि तय करने की बातचीत चल ही रही थी तभी युवक सेना में भर्ती हो गया। वह बार-बार धूमधाम से शादी रचाने का वादा करता रहा। युवती के अनुसार युवक ने विधिवत शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया। शादी नहीं करने पर उसने वर्ष 2013 में गड़वार थाने में युवक व उसकी मां के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है, जिसमें युवक के खिलाफ कोर्ट से कई बार वारंट जारी हो चुका है। एसओ फेफना विनीत मोहन पाठक का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। उनके बीच अगर समझौता हो जाता है तो ठीक है, वरना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago