बलिया जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप

बलिया जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध  मौत का मामला सामने आया है । मौत की खबर सुनते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया । खबर के मुताबिक  एक साल से बंद रामजी पांडेय की मौत के बाद जेल के अंदर कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया और पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच कर मृतक कैदी के परिजनों को मुआवजे की मांग की।

मामले को लेकर सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में रहने वाला कैदी के परिजनों की मानें तो वह कल ही जेल में अपने चाचा से मिलकर आये थे। उस समय वह बिल्कुल ठीक थे।

जानकारी के मुताबिक, बलिया के जिला कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके चलते जेल के अंदर कैदियों ने हंगामा किया। वहीं मृतक कैदी के परिजनों का कहना है कि वह कल जेल में मिलकर आये थे, तब तक वह स्वास्थ्य थे, लेकिन आज सुबह किसी ने फ़ोन कर बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। इसके अलावा, जेल प्रशाशन की मानें तो कैदी की कल शाम को तबियत खराब हुई थी और उसे रात भर जेल अस्पताल में इलाज कराया गया और वह ठीक थे।

आज सुबह कुछ कैदियों ने शिकायत किया कि वह बेहोश हो गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया जहाँ उनके पहुंचते ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर उनके शाहयोगी कैदी काफी आक्रोशित थे और मामले की जांच कर कार्यवाई और मुवावजे की मांग कर यह थे। जेलर ने कहा पोस्मार्टम के बाद मौत का असली वजह साफ हो पायेगा। मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जा रही है और उनकी मांगों को लेजर जिला अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। हंगामा कर रहे कैदियों को मना  लिया गया है।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago