बलिया। जिले में दीवानी न्यायालय में आयोजित एक विदाई समारोह में प्रधान सहायक पंकज प्रकाश उपाध्याय और जिला न्यायाधीश के निजी सचिव प्रमोद कुमार जायसवाल को भावभीनी विदाई दी गई। पंकज प्रकाश उपाध्याय दीवानी न्यायालय के लोकप्रिय कर्मचारी रहे हैं इसलिए उनका विदाई समारोह चर्चा का कारण बना रहा। गाजे-बाजे के साथ आयोजित इस विदाई समारोह में लगभग 2 घंटे तक कचहरी परिसर में सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में प्रधान सहायक पंकज उपाध्याय ने कहा, ‘यह दिन सभी कर्मचारियों किस जिंदगी में आता है परंतु अपने कर्म और लोगों के किए गए सहयोग कर्मचारी अपनी पहचान बनाता है हम अपने कनिष्ठ साथियों से यही अपेक्षा करते हैं कि वह पीड़ितों की सहायता कर अपनी अलग पहचान बनाए।’
कौन हैं पंकज प्रकाश उपाध्याय– मूल रूप से मनियर थाना क्षेत्र के चकछितु के निवासी पंकज उपाध्याय की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई।प्रधान सहायक पद से सेवानिवृत्त हुए श्री उपाध्याय ने एक क्लर्क के रूप में 1991 में मुजफ्फरपुर नगर में कार्यभार ग्रहण किया तत्पश्चात उन्होंने जनपद के दीवानी न्यायालय में 1995 में अपना कार्यकाल आरंभ किया। तमाम विभागीय चुनौतियां और जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद आज 30 जून को उन्हें सेवानिवृत्त किया गया। उनके सहकर्मियों का कहना है कि वह जब भी जिस पोस्ट पर रहे बहुत ही जिम्मेदारी के साथ पीड़ितों के साथ खड़े रहे।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…