बलिया में लापता जिला पंचायत सदस्य, पहले पूर्वमंत्री पर लगाए आरोप फिर मारी पलटी, आखिर चल क्या रहा है?

आमतौर पर चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र से लापता हो जाते हैं। लेकिन बलिया का चुनावी मिज़ाज कुछ अलग है। यहां जिला पंचायत सदस्य, चुनाव से पहले ही लापता हो रहे हैं। जी हां, वार्ड नंबर 10 के जिला पंचायत सदस्य लापता हो गए हैं। इसको लेकर उनके पिता ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी समेत दो अन्य लोगों पर लापता करने के आरोप भी लगाए थे। लेकिन अब जिपं सदस्य के पिता ने अपने आरोपों से पलटी मारते हुए बांसडीह थाने पर लिखित आवेदन देकर अंबिका चौधरी के खिलाफ किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।दरअसल माजरा यह है कि बांसडीह रोड वार्ड नंबर 10 से रमेश वर्मा जिला पंचायत सदस्य हैं। इनके पिता ने बीते दिन 29 जून को थाने में आवेदन दिया, जिसमें बताया कि “हमारा पुत्र रमेश वर्मा लापता है।

17 जून को अंबिका चौधरी, दिनेश चौधरी और अमित यादव हमारे घर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बातचीत करने आए थे। इसके बाद वह रमेश को लेकर बलिया चले गए। लेकिन हमारा बेटा वापस लौट कर नहीं आया। उसका फोन बंद आ रहा है। हम लोग परेशान हैं। रमेश वर्मा के पिता ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि हमारे पुत्र को कहीं बाहर ले जाकर बंधक बनाया है। इसलिए पुलिस उचित कार्रवाई करे।” पिता मंगला की तहरीर पर पुलिस ने अंबिका चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन अब मंगला अपने बयान से पलट गए हैं। घटनाक्रम के बाद लोग इसे पूर्व मंत्री की राजनैतिक जीत मान रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व मंत्री के बेटे आनंद चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप- इधर बीजेपी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के मुताबिक बलिया के 23 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण सपा ने किया है। उन सदस्यों का 5 दिन से फोन नहीं लग रहा है। उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बीजेपी के इन गंभीर आरोपों के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचलें मची हुई हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago