बलिया में जनता की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। जिले में जर्जर सड़कों से लोग परेशान हैं, फिर बारिश में जलभराव ने मुसीबत बढ़ाई और अब शहर में बिजली कटौती ने जनता की नाक में दम कर दिया। इस दगाबाज बिजली ने शहर भर के लोगों की रातों की नींद उड़ा दी। रात करीब तीन लाख की आबादी रातभर गर्मी में परेशान होती रही। पूरी रात 10 से 15 बार ट्रिपिग ने लोगों का सोना मुहाल कर दिया। कहीं लो वोल्टेज की दिक्कत तो कहीं फॉल्ट की वजह से बिजली कटौती ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। इन इलाकों में गुल रही बिजली- शहर के रामपुर उदयभान, आनंदनगर, जगदीशपुर, काजीपुरा, आवास विकास कालोनी आदि में रात में पूरी रात बिजली की आवाजाही होती रही।
घरों में लोग रात भर गर्मी से बेचैन रहे। महिलाओं और बच्चों का और भी बुरा हाल था। रात में बिजली के घंटों गायब होने से लोग हाथ के पंखे से किसी तरह अपना काम चलाए। वहीं बिजली विभाग सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि शहर की खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर गत दिनों मंत्री आंनद स्वरूप शुक्ल ने विभागीय अधिकारियों संग बैठक कर सुधार का निर्देश दिया था। पांच दिनों तक व्यवस्था ठीक भी रही लेकिन फिर हालत बिगड़ गए। जून में बिजली खपत बढ़ी- जून में शहर की बिजली खपत मई महीने की तुलास में 10 फीसदी बढ़ गई
है। शहर में बिजली की खपत 41.372 मेगावाट पहुंच गई है। मई में 41.330 मेगावाट खपत थी। विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार की ओर से भारी धन खर्च होने के बाद भी अन्य शहरों की तरह बलिया को बिजली नहीं मिल पाती थी। वहीं विद्युत वितरण खंड द्वितीय अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय का कहना है कि शहर में विद्युत आपूर्ति में बाधक समस्याओं के निदान के लिए दिन में दो और रात में एक टीम गठित की गई है। लोड के चलते ट्रिपिग की समस्या आ रही है, उसे भी सुधारा जा रहा है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…