प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था मेरे साथ काम करो : नीरज शेखर

लखनऊ – पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और पूर्व सांसद नीरज शेखर का भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को लखनऊ भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो उनका स्वागत करने को खुद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव अर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। स्वतंत्र ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर 50 सदस्य बनाने की बुकलेट दी और कहा कि इसके बाद आप सक्रिय सदस्य हो जाएंगे। नीरज शेखर ने इस मौके पर खुलासा किया कि वह भाजपा में पीएम मोदी से प्रभावित होकर आए हैं। वह पिछले दिनों एक भोज में प्रधानमं‌त्री से मिले थे, उन्होंने मुझसे पूछा कि नीरज अब क्या कर रहे हो और ऑफर दिया कि मैं चाहता हूं कि मेरे साथ काम करो और मैं भाजपा का हो गया।

नीरज ने कहा कि मुझे भाजपा में लाने में पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव ने बड़ी भूमिका निभाई पर मैं पीएम का आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे गृहमंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बहुत सम्मान दिया। मैं पार्टी को हर तरह से मजबूत बनाने में पूरा योगदान करूंगा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि जनधारणा है कि लोग अपने फायदे के लिए दल-बदल करते हैं पर नीरज शेखर ने सांसद का पद त्याग करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। वह अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर जी की विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नीरज शेखर ने जातिवाद और वंशवाद के आधार पर खड़ी पार्टी को छोड़कर भाजपा परिवार का हिस्सा बनने का फैसला लिया है।इससे पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह नीरज शेखर और समर्थकों को लेकर भाजपा दफ्तर पहुंचे, यहां उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago