बलिया का ये शख़्स मोदी के ख़िलाफ़ FB पोस्ट की भुगत रहा है सजा

बलिया– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ़ आलोचकों का स्वागत करने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ़ उनकी ही पार्टी की सरकार उनकी आलोचना करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करती है और उन्हें जेल में डाल देती है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से अब तक तकरीबन 150 लोगों के ख़िलाफ़ राजद्रोह के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जिनमें से छह लोगों को गिरफ़्तार भी किया जा चुका है।

राजद्रोह का मुकदमा झेल रहे इन लोगों का कुसूर सिर्फ़ इतना है कि इन्होंने पीएम मोदी, सीएम योगी, बीजेपी या आरएसएस की आलोचना की है। बलिया के रहने वाले बृजेश यादव भी इसी तरह के मामले में आरोपी हैं। उन्हें पिछले साल राजद्रोह कानून के तहत गिरफ़्तार किया गया था।

बलिया खबर ने जब इस मामले को लेकर बृजेश यादव से बात की तो उन्होंने बताया, “मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में राजद्रोह कानून के तहत गिरफ़्तार किया गया”।

यादव ने बताया कि ये तस्वीर उन्होंने नोटबंदी के 52 दिनों के बाद पीएम मोदी को उनका वादा याद दिलाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी करते हुए पीएम मोदी ने वादा किया था कि वो इसके ज़रिए लोगों को उनके सपनों का भारत देंगे।

पीएम मोदी ने कहा था कि अगर वो ऐसा करने में सफल नहीं हुए तो उन्हें जनता किसी भी चौराहे पर देश में अराजक स्थिति पैदा करने के लिए सजा सकती है। यादव ने कहा कि 52 दिनों के बाद नोटबंदी से देश को कुछ हासिल नहीं हुआ, बल्कि इसकी वजह से सौ लोगों ने अपनी जान खो दी। जिसके बाद उन्होंने मोदी की एक तस्वीर साझा की और उनसे उनके वादे के बारे में सवाल किया।

जिसके चलते उनके खिलाफ राजद्रोह कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यादव ने बताया कि जब योगी आदित्नाथ सूबे के मुख्यमंत्री बनें, तो 27 मई, 2018 को मामला फिर से खोला गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसके बाद 22 दिनों के लिए उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा, “मामला विचाराधीन है और मैं ज़मानत पर हूं, लेकिन हर महीने मैं स्थानीय अदालत में सुनवाई के लिए जाता हूं, जो मेरे लिए तकलीफदेह है।” उन्होंने कहा कि बलिया के तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके खिलाफ राजद्रोह का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद सत्तारूढ़ बीजेपी के इशारे पर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago