बलिया में एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है । हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र के गाँव नैना में रविवार की सुबह नमकीन का पैसा मांगने के बाद हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नैना गांव निवासी 30 वर्षीय शोभनाथ पासवान की डीह बाबा स्थान के पास जनरल स्टोर की दुकान है। सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा था।
आरोप है कि इसी दौरान पांच-छह की संख्या में युवक दुकान पर आए। उन्होंने नमकीन आदि खरीदा और बिना पैसा दिए ही जाने लगे। शोभनाथ ने पैसा मांगा तो उक्त युवकों ने गाली गलौज के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी।
लोगों को जुटता देख हमलावर भाग निकले। शोभनाथ को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहा से वाराणसी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
शोभनाथ के पिता भृगुनाथ पासवान की तहरीर पर पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी (वर्तमान पता-भोपतपुर, सहतवार) अमित कुमार सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अनिल चन्द्र तिवारी ने बताया कि मारपीट का मुकदमा सुबह में ही दर्ज कर लिया गया था। मौत के बाद धारा में बदलाव किया जा रहा है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…