बलिया जिले के रेवती थानाक्षेत्र में आकाशीय बिजलीकी चपेट में आकर एक लड़की समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि रेवती थानाक्षेत्र के हड़िहांकला गांव में रिश्तेदारी में आई रोशनी (11) घर के बाहर खड़ी थी।
शुक्रवार शाम अचानक तेज बारिश होने लगी और वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी गांव के विजय वर्मा (45) खेत में खाद डाल रहे थे। उनके उपर भी आकाशीय बिजली गिरी और उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…