Categories: बलिया

15 नंवबर तक शुरु हो जाएगा रसड़ा स्थित अत्याधुनिक बिजली ट्रांसमिशन, चार उपकेंद्रों को मिलेगी बिजली

बलियाः रसड़ा व आसपास के क्षेत्रवासियों को अब बिजली संकट से मुक्ति मिलने वाली है। यहां अत्याधुनिक बिजली ट्रांसमिशन से 15 नंवबर तक बिजली सप्लाई शुरु हो सकती है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए 500 व 160 एमवीए के ट्रांसफार्मर चार्ज करने के लिए भोपाल से टीम आई है।

475 करोड़ की लागत और 10 हेक्टेयर में बना यह अत्याधुनिक ट्रांसमिशन नागपुर गांव में कताई मिल पर स्थित है। यह पूर्वांचल का पहला अत्याधुनिक 400 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र है। जिसे जुलाई में ही ऊर्जाकृत (चार्ज) कर दिया गया था। अब 500 व 160 एमवीए के ट्रांसफार्मर चार्ज के लिए भोपाल से टीम को बुलाया गया है।

इस बिजली ट्रांसमिशन से रसड़ा, कासिमाबाद, बलिया के साथ गाजीपुर के उपकेंद्र को भी बिजली दी जाएगी। बाद में मऊ के उपकेंद्र भी शामिल किए जाएंगे। साथ ही रेलवे व कृषि से जुडे़ सब स्टेशन भी शामिल होंगे। इससे करीब 10 लाख लोगों लाभान्वित होंगे।

बता दें कि यह सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटिक है। इस प्रोजेक्ट की कार्यदायी एजेंसी बीएचईएल है। गैस इंसुलेटेड सिस्टम के जरिये लोड को नियंत्रित किया जा सकेगा। वहीं उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड अधिशासी अभियंता खालिद फजल ने जानकारी देते हुए बताया कि इब्राहिमपट्टी व कसारा पावर ग्रिड से जुड़ने वाले ट्रांसमिशन केंद्र से अगले माह से बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। परिवर्तक ट्रांसफार्मर चार्ज होने के बाद चार उपकेंद्रों को बिजली मिलने लगेगी। अन्य की लाइन का काम पूरा होने पर आपूर्ति होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago